सोमवार, 17 अगस्त 2009

बल्ड प्रेशर दिन में कब नपवाना चाहिये?

वैसे तो दिन में कभी भी बल्ड प्रेशर नापा जा सकता है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिये कि वो अनजाने में ही अधिक या कम परिणाम न दे।
चाय, कोफी, धूम्रपान, दौड़ने या व्यायाम के 1 घंटे से अधिक समय के अंतराल के बाद बल्ड प्रेशर नपवाना चाहिये, अन्यथा इनके बाद आपको अधिक रक्तचाप होने का परिणाम निकल सकता है।
सुबह में कोई भी बल्ड प्रेशर कम करनेवाला दवा लेने से पहले जांच करवायें, अन्यथा इनके बाद आपको कम रक्तचाप होने का परिणाम निकल सकता है।
अगर आप जांच केन्द्र जाते हैं, तो कमरे में कम से कम दस मिनट बैठने के बाद शांत होने पर बल्ड प्रेशर नपवाना चाहिये, अन्यथा इनके बाद आपको अधिक रक्तचाप होने का परिणाम निकल सकता है।
अगर कोई शक है तो दोनों भुजा में बल्ड प्रेशर नपवाना चहिये।
अगर कोई शक है तो डाक्टर से भेंट करने से पहले और बाद में, दोनों स्थिती में जांच करवाना चाहिये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें