डी वी टी किसे कहते हैं?
जब खून के नसों में खून का थक्का जमता है, उसे थ्रोम्बोसिस कहते हैं अगर यह शरीर के भीतरी नसों में हो तो, उसे डीप वेन थ्रोम्बोसिस कहते हैं यह अकसर पैर के नसों में होता है
2. डी वी टी का क्या महत्व है?
अगर यह जमा हुआ खून का थक्का, पैर से निकल कर फेफड़ों तक पहुंच जाता तो यह भयानक बीमारी कर सकता है या फिर जानलेवा भी हो सकता है
3. डी वी टी क्यों होता है?
डी वी टी खून के जमने से होता है इसके विभिन्न कारण हैं, लेकिन मुख्य रूप से दो प्रकार के कारण हो सकते हैं
पहला, की खून का बहाव धीरे है या रुक गया है उदाहरण के लिए नीचे अनेक स्थिती दिए गए हैं, जिसमें कि पैर का उपयोग कम होता है -
किसी बीमारी या गर्भ में बिस्तर पर लेटे रहना पड़ रहा है
आप अधिकतर खड़े होकर काम करते हैं, जैसे कि अध्यापक, नर्स, सर्जन या अन्य
आप लंबे समय तक पैर नहीं चलाते हैं, जैसे कि बहुत देर का विमान यात्रा
दूसरा कि खून में जमने का प्रवृती बढ़ गया है खून में अनेक प्रकार के चीज होते हैं, कुछ का काम होता है किसी कटने पर खून को जमाना और कुछ का काम होता है कि खून के नसों के अंदर खून को बहने देना सामान्य स्थिती में, ये दोनों तरह के पदार्थ संतुलित मात्रा में रहते हैं अगर किसी कारण से यह संतुलन बिगड़ता है, तो नसों के अंदर खून जम सकता है उदाहरण के लिए नीचे अनेक स्थिती दिए गए हैं -
किसी भी प्रकार का सामन्य सर्जरी या शल्य क्रिया, जो कि पैर, जांघ, कमर या पेल्विस पर किया गया हो
किसी भी प्रकार का आर्थोपेडिक सर्जरी या हड्डी टूटने पर शल्य क्रिया, जो कि पैर, जांघ, कमर या पेल्विस पर किया गया हो
कैंसर होने से डी वी टी का खतरा बढ़ जाता है
धूम्रपान करने से डी वी टी का खतरा बढ़ जाता है
दिल का बीमारी जिसमें दिल कमजोर हो जाता है इसे कांजेसटिव हार्ट फैलिअर (congestive heart failure) कहते हैं इस स्थिती में दिल पूरे तरह से खून को पम्प करने में सक्षम नहीं होता है, और खून पैरों में जमा होने लगता है
पैर के नसों के कमजोरी से जिसमें भी खून पैरों में जमा होने लगता है सामान्य स्थिती में खून को पैर से दिल के तरफ लौटना चाहिए इसमें पैर में एक तरफ जाने के लिए वाल्व होता है, जो खून का बहाव को दिल के तरफ रखता है अगर नसों के वाल्व में कमजोरी आ जाता है, तो खून के बहाव में रुकावट आ जाता है, और फिर पैर में खून जमा होने लगता है
अगर आप गर्भ निरोधक गोली (oral contraceptive pills) लेते हैं
अगर आपको मोटापा है
अगर आपको मेनोपौज़ (menopause) हो चुका है
सोमवार, 17 अगस्त 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें